मेरठ की बेटियों को सलाम
प्रियंका के बाद अन्न रानी ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
प्रियंका के बाद अन्न रानी ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी
मेरठ। इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ खेल में रविवार का दिन मेरठ के लिए खुशी लेकर आया । प्रियंका गोस्वामी के बाद मेरठ के अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो में 60 मीटर भाला फेंक कर कांस्य पदक हासिल कर देश के साथ मेरठ का रोशन कर दिया। अन्नू रानी ऐसा करने वाली भारतीय महिला एथलीट बन गयी है। जिसने कांस्य पदक जीता है। वही गोल्ड व सिल्वर पदक ऑस्ट्रेलिया के खाते में गये।

मेरठ की अन्नू रानी से यह दिखा दिया है कि महिलाए भी किसी से कम नहीं है। पहले स्थान पर आस्ट्रेलिया की बारबर रही जिसने सोने का पदक जीता । ऑस्ट्रेलिया मैकेंजी लिटिल दूसरे स्थान पर रही। उन्हें चांदी का पदक जीता। अन्नू रानी कॉमनवेल्थ खेल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी है। इससे पहले वह अपने शानदार प्रदर्शन का दमखम विश्व पटल पर दिखा चुकी है। अन्नू ने 2014 में इंचियोन में एशियन खेल में कांस्य पदक जीता था। इंडियन क्वीन ऑफ जैवलिन के नाम से जाने वाली अन्नू ने 63.24 मीटर भाला फेंक कर राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था लेकिन .७७ मीटर से ओलंपिक क्वालीफाई करने से चूक गयी थी। अन्नू अपने रिकॉर्ड को सात बार तोड चुकी है। बहादुरपुर निवासी पांच भाई बहनों में सबसे छोटी अन्नू के पिता अमरपाल सिंह किसान है। इसके बाद भी अन्नू ने कॉमनवेल्थ खेल में आर्थिक समस्याओं को दरकिनार कर कई उपलब्धियां हासिल की है।
खेल के दौरान टीवी से चिपके रहे परिजन
अन्नू के गांव बहादुरपुर में अन्न रानी को खेल देखने के लिये बडा टीवी लगाया गया। मेरठ की बेटी ने निराश न करते हुए 60 मीटर भाला फेंककर गांव का नाम रोशन कर दिया। इस पल के गवाह अन्नू के परिजन व गांववासी बने । अन्नू के कांस्य पदक जीतते ही गांव में खुशी का माहौल छा गया। चारो ओर भारत माता की जय और अन्नू नारों से पूरा गांव गूंज उठा। 1992में किसान परिवार में जन्मी अन्नू की 2009 -10 में गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी से ट्रेनिंग आरंभ की।
ये है अन्नू के रिकार्ड
2014 में लखनऊ में 58.63 मीटर भाला फेंक कर रिकॉर्ड बनाया। 2014 में एशियन खेल में 49.53 मीटर भाला फेंक कर रिकॉर्ड बनाया। 2016 लखनऊ में 60.01 मीटर, 2019 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 62.43 मीटर 2021 में पटियाला में 63.24 मीटर 2022 में जमशेदपुर में 63.82 मीटर भाला फेंक कर रिकॉर्ड बनाया।
बता दें शनिवार को मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने कॉमनवेल्थ खेल में रजत पदक जीता था।
No comments:
Post a Comment