भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने ही भिड़े भाजपाई, फैली अव्यवस्था

 मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को मेरठ की क्रांतिधरा पर पहुंचे।राष्टï्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान बाइक रैली रैली निकाली। इस दौरान उनके सामने ही भाजपाई आपस में भिड़ गये जिसके कारण काफी देर तक अव्यवस्था फैली रही।
 शाम को मेरठ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर भाजपा समर्थकों के साथ तिरंगा बाइक रैली को हरी दिखा कर रवाना किया। वह स्वयं भी बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान एक सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वो मेरठ जैसी ऐतिहासिक नगरी में आए है। उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा का आगाज भी मेरठ की क्रांति धरती से आगाज हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरठ वीरों और क्रांतिकारियों की धरती है। मेरठ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा हम देश को देश प्रेम के साथ जोडेंगे। आज पूरा देश राष्ट्र की भावनाओं से ओतप्रोत है। यह तिरंगा झंडा ही है यह देश की आन,बान व शान का प्रतीक है। इससे देश के प्रत्येक नागरिक को प्रेरणा लेनी चाहिए। तिरंगे झंडे मे जो भी रंग वो रंग समर्पण की भावना को दिखलाते है। वही इसमें बना चिन्ह यानी चक्र राष्ट्र का निर्माण है। उन्होंने कहा कि तिरंगे में जो चक्र है वो धर्म चक्र है। धर्मचक्र का अर्थ होता है कि देश कानून से चलता है। नड्डा ने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने धारा 370 को समाप्त किया है। आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा लहराया जा रहा है। भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रीय एकता दिखाई देती है। इसी को लेकर ये तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा से पूरे देश में देशभक्ति और एकता का जो माहौल बना है।
वो आजादी के बाद इतने सालों में कभी नहीं रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि तिरंगे की रक्षा के लिये अपना जीवन समर्पित कीजिए । अगले 25 सालो में हमकों देश की ताकत के साथ आगे बढ़ना है।
 शहीद स्मारक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारी हदें की पार
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शहीद स्मारक संग्रहालय को देखने के लिए पहुंचे। इसी बीच वहां भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब पहुंचने के लिये आपस में भिड गये। इस दौरान महानगर अध्यक्ष द्वारा कई कार्यकर्ताओं को धक्का देकर दूर किया। इससे कार्यक्रम में काफी देर तक अव्यवस्था फैली गयी। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को एक दूसरे अलग करते हुए मामले को शांत कराया।
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts