दीपिका ने पति रणवीर सिंह को दी मजेदार चुनौती

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को मजेदार चुनौती दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रणवीर सिंह को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने सारे मोजे पहनने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। दीपिका, रणवीर सिंह को चुनौती देती हैं कि वह भी 30 सेकंड में ऐसा करके दिखायें।
उन्होंने एक ही शर्त रखी है कि सभी मोजे एक ही पैर में जाने चाहिए और ऐसा करने के लिए मात्र 30 सेकंड होंगे। दीपिका पादुकोण अपने पैर में 4 मोजे डाल पाने में सफल होती हैं। वह रणवीर सिंह से कहती है, ‘इसे बीट करके दिखाओ। मैं रणवीर सिंह को चुनौती देती हूं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts