सीबीएसई के परीक्षा परिणाम जारी

दोनों परीक्षाओं में लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
 10वीं में 94 और 12वीं में 92.71 प्रतिशत छात्र पास
12वीं में बुलंदशहर की तान्या सिंह ने लहराया परचम
10वीं शामली की दिया नामदेव ने किया टॉप

नई दिल्ली (एजेंसी)।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में 92.71 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 94 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं। लेकिन ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है।
12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29 प्रतिशत ज्यादा रहा। वहीं, 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41 प्रतिशत से आगे रहीं।



12वीं में यूपी की तान्या सिंह को मिले पूरे अंक

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं।तान्या सिंह, बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद तान्या के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है।



शामली की दिया नामदेव 10वीं में किया टॉप
सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी दिया है। शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दिया नामदेव शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉपर बनी हैं। उन्होंने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts