राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं ने किया स्वागतलखनऊ।
देश के राष्ट्रपति के 18 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर राज्यों में गहमा-गहमी जोरों पर है। ओडीशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए भाजपा के नेताओं के साथ आदिवासी समुदाय के लोग भी थे।
उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक वोट होने के कारण अब राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों का लखनऊ का दौरा लग रहा है। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के गुरुवार को लखनऊ में विधायकों से भेंट के बाद अब आज यानी शुक्रवार को एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंचीं हैं।
एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिन में करीब चार बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनकी अगवानी करने पहुंचे।
No comments:
Post a Comment