महिलाओं के लिए मिसाल हैं द्रोपदी मुर्मू: डॉ. आरबी पाठक


भदोही (प्रभुनाथ शुक्ला)।
द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी है। मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डॉ आरबी पाठक ने द्रोपदी मुर्मू के जीवन पर प्रकाश डाला।
भदोही जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में स्वयंसेवी संस्था 'माय होम इंडिया' के द्वारा यह आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ आरबी पाठक ने उनके जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि द्रोपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष से भरा था। संघर्ष से ऊबर कर भारत के प्रथम नागरिक के सर्वोच्च पद पर अपने आप को स्थापित किया।
जिला संयोजक सुशील मिश्रा ने बताया कि मुर्मू ने राज्य की राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक स्कूल शिक्षिका के रूप में शुरुआत की। भारत के इतिहास में पहली वह पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति बनेंगी। इस दौरान महिला स्वस्थ्य कर्मियों ने आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर बैठने पर खुशी जाहिर की है और बधाइयां दी है।
इस मौके पर आलोक गुप्ता, ईश्वर चंद वर्मा, प्रवीण सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मुर्मू को बधाई दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts