पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट उतारा

- फिर खुद भी छत से लगा दी छलांग, घायल

साहिबाबाद।
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-15 में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करके खुद छत से नीचे कूद गया। पुलिस अभिरक्षा में उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक वसुंधरा सेक्टर-15 में जगदीश मीणा, प्रापर्टी डीलर बेटे विकास मीणा, बहू बैंक प्रबंधक काम्या मीणा, दो पोते और पत्नी के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने पुलिस कंट्रोल में सूचना दी कि उनके बेटे विकास ने बहू काम्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। खुद दो मंजिला घर की छत से नीचे कूदकर घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विकास व काम्या को पास के अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंची। डाक्टरों ने काम्या को मृत घोषित कर दिया। विकास का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। मौके से आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ।
जगदीश मीणा ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को बेटे ने बहू को एक अन्य युवक की गाड़ी में देख लिया था। इसको लेकर उनमें विवाद हुआ था। इस कारण शुक्रवार को बहू ड्यूटी करने बैंक नहीं गई थी। उस युवक से बहू के अवैध संबंध होने के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया।
सिर पर सवार था खून
जगदीश ने बताया कि बेटे ने रसोई घर में बहू पर चाकू से वार करना शुरू किया। चीख सुनकर वह बेडरूम से रसोई घर में पहुंचे। उन्होंने बेटे को पीछे से पकड़कर उसे रोकने की भरसक कोशिश की लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। वह ताबड़तोड़ चाकू से बहू पर वार करता रहा। उसके बाद भाग कर सीढ़ियों की ओर गया और सीधे छत पर पहुंच गया। वहां से नीचे कूद गया। गिरते समय वह लोहे की रेलिंग से टकराया। इससे उसके पेट व पैर में जख्म हो गया।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम बुलाकर नमूने लिए। अन्य साक्ष्य जुटाए। आरोपित पति के दोनों मोबाइल को कब्जे में ले लिया। पुलिस उसका विवरण खंगाल रही है। अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts