दूरबीन द्वारा ढाई किलो की रसौली निकालकर स्थापित किया गया कीर्तिमान

मेरठ -न्यूटिमा हॉस्पिटल की गायनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ प्रियंका गर्ग ने डॉक्टर्स डे पर शहर को दिया नया तोहफा, डॉ. प्रियंका गर्ग ने बताया कि पेरी मेनोपॉज एज ग्रुप यानी 40-45 वर्ष की आयु में फाइब्रॉयड एक आम समस्या बनती जा रही है। भ्रमवश लोग फाइब्रॉयड का जल्दी ऑपरेशन नहीं करवाते है, जिससे ये बड़े-बड़े हो जाते है। जितना बड़ा आकार उतने ही बड़े धीरे से उन्हें निकाला जाता था, पेट खोलकर निकालने से अन्दर चिपकन बनने का खतरा रहता है और बाद में हर्निया भी बन सकता है। मरीज को बहुत दर्द सहन करना पड़ता है। ये फाइब्रॉयड आंतो से पेशाब की नली से बहुत चिपक जाते है, जिससे कि ऑपरेशन के दौरान इन्हें चोट भी पहुँच सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts