नालों पर बने अवैध निर्माण पर गरजा बाबा का बुलडोजर,तीन घंटे चला अभियान

 
मेरठ। नालों पर बने अवैध निर्माण पर आज सोमवार को बाबा का बुलडोजर गरजा। इस दौरान बुलडोजर ने नाले पर बने अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इसकी शुरूआत नगर निगम के अधिकारियों ने देहलीगेट स्थित घंटाघर नाला रोड से शुरू की और उस पर बने अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस तैनात की गई थी। इस रोड पर अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई थी।
शहर में आज एक बार फिर अवैध निर्माण पर बाबा का बुलडोजर गरजा। नगर निगम कर्मचारियों ने लोगों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। देहलीगेट में जहां सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने मकान में जबरन कब्जा करके जानवर पाले जा रहे थे। नगर निगम को पिछले काफी समय से इस जगह पर बेहद गंदगी और अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर सोमवार को नगर निगम ने अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया है।
कमिश्नर मेरठ सुरेंद्र सिंह ने दो सप्ताह पहले अवैध निर्माण को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने फिर से कार्रवाई करनी शुरू की। पहले मेरठ के गंगानगर में अवैध निर्माण तोड़े गए। उसके बाद टीपीनगर में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से गिराया गया। लिसाड़ीगेट में अवैध कॉलोनियो को ढहाने के बाद सोमवार को देहलीेगट में अवैध निर्माण तोड़े गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts