जमीन के 20 फुट नीचे काम कर रहे रैपिड रेल कॉरिडोर के कर्मचारियों को पाइप से पहुचाई जा रही शुद्ध हवा


मेरठ। रैपिड रेल कॉरिडोर के अंतर्गत मेरठ व दिल्ली में सुरंग बनाई जा रही है। इसके लिए जो कर्मचारी सुरंग निर्माण में मशीन चला रहे हैं या अन्य संबंधित कार्य कर रहे हैं, उन तक शुद्ध ऑक्सीजन पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए पाइप लाइन बनाई गई है। जैसे- जैसे सुरंग आगे बढ़ती है उसकी लंबाई बढ़ाई जाती है। इसके लिए जमीन से काफी ऊंचाई पर विशेष शाफ्ट बनाया गया है। इस शाफ्ट में कई तरह के पंखे और फिल्टर लगाए गए हैं ताकि आसमान में हवा के साथ उड़ रही धूल या प्रदूषण वाले कण कर्मियों तक न पहुंचे।
इस शाफ्ट से शीतल हवा उस पाइप लाइन में भेजी जाती है। इसके साथ ही कर्मियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर कई इंतजाम भी हैं। 17 से 22 मीटर नीचे तक बन रही है सुरंग भैंसाली में जमीन से 17 मीटर नीचे शाफ्ट तैयार किया गया है। यह शाफ्ट करीब 100 मीटर चौड़ाई का गड्ढा होता है। इसी शाफ्ट में सुरंग खोदने वाली मशीन तैयार करके आगे बढ़ाई जाती है। यहीं से मिट्टी निकासी होती है। वैसे तो सुरंग इसी शाफ्ट की गहराई के बराबर में बनाई जा रही है लेकिन आवश्यकतानुसार कई स्थानों पर सुरंग थोड़ी और गहराई में भी पहुंचाई जाती है। अधिकतम 22 मीटर नीचे तक यह सुरंग रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts