भाजपा कार्यकर्ता को  मारी गोली

बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
 मेरठ। एक तरफ जिले की पुलिस ईद की तैयारी में जुटी है। वहीं बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को थाना परतापुर क्षेत्र के कुंडा गांव में  बिल्डिंग मैटेरियल जो एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर फरार हो गये। घायल भाजपा कार्यकर्ता को उपचार के लिये प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक मंत्री सोमेन्द्र तोमर भाजपा कार्यकर्ता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पकडने के सख्त निर्देश दिए है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
 घटना शनिवार दोपहर की है। अमन कसाना का बिल्डिंग मैटेरियल बेचने का कारोबार है। दोपहर के समय काली पल्सर पर नकाबपोश बदमाशों ने अमन पर पिस्टल से गोली चलानी आरंभ कर दी। एक गोली उसके पैर में जा लगी। अमन को मरा हुआ समझ बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर आसपास पडोस के लोग घटनास्थल पहुंचे। आनन फानन में उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परतापुर पुलिस व एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों को तलाशा लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
 घायल को देखने पहुंचे मंत्री सोमेन्द्र तोमर  
 वही घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर कैपिटल अस्पताल में अमन को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने अमन व परिजनों से जानकारी लेने के बाद परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तत्काल एसपी सिटी विनीत भटनागर को फोन कर बदमाशों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल संचालक से उपचार में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts