कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीलंका के साथ दिखाई एकजुटता

नई दिल्ली (एजेंसी)।
श्रीलंका के मौजूदा हालात पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वहां की जनता के साथ एकजुटता जताई है।
सोनिया गांधी ने रविवार को एक वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस गंभीर संकट की घड़ी में श्रीलंका और उसके लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करती है और उम्मीद करती है कि वे इससे उबरने में सक्षम होंगे। हम आशा करते हैं कि भारत श्रीलंका के लोगों और सरकार की सहायता करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय समुदाय से श्रीलंका को हर संभव सहायता और समर्थन देने का भी आग्रह करती है।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में उभरती राजनीतिक स्थिति चिंताजनक है। आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती कीमतों और भोजन, ईंधन एवं आवश्यक वस्तुओं की कमी ने वहां के लोगों के बीच भारी कठिनाई और संकट पैदा कर दिया है। शनिवार को लोग राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे और राष्ट्रपति इससे पहले किसी अज्ञात स्थान पर चले गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts