पोहल्ली में बच्चों के विवाद में संघर्ष, पथराव, कई घायल


मेरठ-सरधना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में शनिवार रात बच्चों में हुए विवाद के बाद बड़ों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसके अलावा पथराव भी हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। रात में ही पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ताहिर और सिराज पक्षों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच खेल-खेल में बच्चों में कहासुनी हो गई। इस बात का पता बड़ों को चला, तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष की ओर से पथराव कर दिया गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे चले इस संघर्ष में दोनों पक्षों से शहजाद पुत्र दीनू, शमीना पत्नी प्यार मोहम्मद, सितारा पत्नी राशिद, शान पुत्री रियाज, गुलशन पुत्री मोमिन व रियाज घायल हो गए। संघर्ष की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। रात में ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts