भाजपा ने दिया बूथ मजबूत करने पर बल

मेरठ-दौराला में बीजेपी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को मुजफ्फरनगर लोकसभा की सरधना विधानसभा के गांव लोहिया,समोली, चिरोड़ी, जेवरी, बटजेवरा में कार्यकर्म आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा की भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय जनता पार्टी ने सदैव सम्मान दिया है। भाजपा सबको अपने साथ लेकर चलने का संकल्प कर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर उन्होंने बूथ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रमुख राहुल देव, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाल, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला, मण्डल महामंत्री रवि पूनिया, निरंकार बफावत, दीपक विहान, प्रशांत शर्मा, मनोज शर्मा आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts