योगी सरकार 'स्किल डेवलपमेंट' पर कर रहीं अच्छा काम: आशीष सिंह

 वीपी सिंह प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट अभिया में बांटा गया टैबलेट

भदोही (प्रभुनाथ शुक्ला)।
शिक्षा का मूल उद्देश्य जीवन में सिर्फ नौकरी ही नहीं है। शिक्षा के अर्थ को व्यापक पैमाने पर लिया जाना चाहिए। केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार  स्किल डेवलपमेंट के लिए बेहतर काम कर रही है। जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराना राज्य सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।
जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने यह बात वीपी सिंह प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट अभिया में बच्चों को टैबलेट वितरण समारोह के दौरान यह बात कही। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप  शिक्षा ग्रहण करने के बाद अच्छे स्कॉलर के रूप में अपना नाम कीजिए और देश सेवा में तकनीकी योगदान दीजिए। क्योंकि आने वाला भविष्य युवाओं का है। केंद्र और राज्य सरकार स्किल डेवलपमेंट के लिए  बहुत बड़ा कार्य कर रहीं हैं। सरकार की तरफ से दिए गए टैबलेट का इस्तेमाल आप अपनी शिक्षा के लिए कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आप शिक्षा और नौकरी में जाने के बाद सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहिए। क्योंकि सामाजिक सरोकार ही आपकी शिक्षा की असली सफलता है। अच्छे आविष्कार कीजिए जिसका लाभ समाज के लोगों को मिल सके।
संस्थान के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं के स्किल डेवलपमेंट' का विकास करना सरकार की दीर्घकालिक नीति है। योगी राज्य सरकार आपके स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना चाहती। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रभुनाथ शुक्ला ने कहा कि गजट का उपयोग आप तकनीकी जानकारी के लिए कीजिए। शिक्षा ग्रहण करने के लिए आपको तमाम जानकारियां गूगल पर उपलब्ध हो जाएंगी। टैबलेट का उपयोग करते हुए आप भी अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ बन सकते हैं।
इस दौरान संस्थान के प्राचार्य शिवेंद्र सिंह, सत्येंद्र दूबे और फूलचंद पंकज, कौशलेश दूबे, आनंद दूबे के साथ शिक्षकों ने भी अपनी बात रखी। संस्थान से जुड़े कुल 40 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया। इस दौरान कौशलेश दुबे आनंद दूबे और अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts