देश में तेजी से बढ़ रहे मंकीपाक्स के मामले

- स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन
नई दिल्ली (एजेंसी)।
भारत में एक महीने पहले मंकीपाक्स ने दस्तक दी थी। केरल में मिले पहले केस के बाद मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। एक महीने के अंदर ही तीन केस और मिल गए हैं। इस बीच दिल्ली में भी आज मंकीपाक्स ने दस्तक दे दी है।
दिल्ली में एक 31 साल के व्यक्ति में मंकीपाक्स पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शख्स ने कोई विदेश यात्रा भी नहीं की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से निगरानी बढ़ाने को कहा है। मंकीपाक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइंस भी जारी की हैं।

दिल्ली में मंकीपाक्स का पहला कंफर्म केस मिला

नई दिल्ली।
दिल्‍ली में भी मंकीपाक्‍स ने दस्‍तक दे दी है। दिल्‍ली में मंकीपाक्‍स के पहले मामले की पुष्‍ट‍ि हुई है। संक्रमित व्यक्ति का कोई भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं बताया जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली का 31 वर्षीय ने कभी विदेश यात्रा नहीं की थी। मरीज को लोकनायक अस्पताल भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले ही इस मरीज का सैंपल जांच के लिए एनआइवी पुणे भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल लोकनायक में मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से निपटने के लिए छह बेड का वार्ड तैयार हो गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 16 जुलाई को सरकार ने अस्पताल को मंकीपाक्स के लिए नोडल सेंटर घोषित किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts