सिवाया टोल प्लाजा से हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान झंडा रैली का आगाज

-कांवड़ यात्रा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभिमान की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य: डीएम


मेरठ। सोमवार शाम आईजी प्रवीण कुमार एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की मुहिम को सफल बनाने के लिए दिल्ली-देहरादून रोड स्थित सिवाया टोल प्लाजा से कांवड़ यात्रा के दौरान तिरंगा रैली को रवाना किया।

इस दौरान आईजी व डीएम ने कांवड़ यात्रा में आने वाले उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कांवड़ यात्रियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने तथा अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाए जाने हेतु संदेश देकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा, कांवड़ यात्रियों के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि, जिन-जिन राज्यों से कांवड़ यात्री गुजर रहे हैं, इससे प्रेरणा मिलेगी। अपने-अपने क्षेत्रों में इसका ज्यादा-ज्यादा प्रचार प्रसार कर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को सफल बनाने के लिए सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, मेरठ जिला प्रशासन अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक स्तर पर दृढ़ संकल्पित होकर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहा है। आने वाले समय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में और तेजी लाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts