कर्मचारी की मौत पर शोक में डूबा लहसील स्टाक


सरधना (मेरठ) जेसे ही तहसीलदार सरधना को सूचना मिली कि तहसील सरधना में कार्यरत संग्रह सेवक चमन सिंह का आनन्द अस्पताल मेरठ में ईलाज के दौरान देहान्त हो गया तो पूरे तहसील स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गयी।  अधिकारियों व कर्मचारियों ने दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शान्ति की दुआ प्रार्थना की । आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया । 


बताते चले कि तहसील सरधना में  चमन सिंह संग्रह सेवक के पद पर कार्यरत थे। जिनका कावड़ डयूटी करते हुए दिंनाक 23 जौलाई 2022 को रात में दोराला में किसी वहान से एक्सीडेंट हो गया था। चमन सिंह का तभी से आनन्द अस्पताल मेरठ में उपचार चल रहा था। जिनका रविवार को देहान्त हो गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अमित कुमार गुप्ता, तहसीलदार नटवर सिंह, नायब तहसीलदार हामिद, शुभम अग्रवाल, डब्ल्यू बी0 एन अनिल मौर्य, सदर अमीन सुभाष, वसीम, अजय, गौरव, एजाज, मनोज, अशोक शर्मा, अभिनव, सुनील कुमार, जाकिर, जितेन्द्र, राजकुमार, राज ऋषि, आदि कर्मचारियों व अधिकारियों ने दुःख प्रकट कर नम आँखो से दिव्यगंत आत्मा की शान्ति व परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति की भगवान से दुआ की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts