मेरठ पब्लिक स्कूल मुख्य शाखा ने पूर्ण किए अपनी स्वर्णिम विकास यात्रा के चार दशक

 स्थापना दिवस के अवसर पर 41 कुंडीय यज्ञ का आयोजन 

 मेरठ। गत 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हुए मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग के परिसर में मंगलवार को विद्यालय का  40 वॉ स्थापना दिवस  हर्षातिरेक से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में 41 कुंडीय यज्ञ का आयोजन संत शिरोमणि श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी ;कुलपति गुरुकुल  प्रभात आश्रमद्ध के ब्रह्मत्व में मंत्रोच्चारण के साथ मधुर वातावरण में हुआ।

स्वामी जी ने अपने आशीर्वचनो में समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्र .छात्राओं को आधुनिक युग में आगे बढ़ने के साथ .साथ अपनी वैदिक संस्कृति व संस्कारों  को बनाए रखने का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक  विक्रम जीत शास्त्री ने अपने संबोधन में विद्यालय की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नित.नवीन कीर्तमान स्थापित करने का आवाह्न किया। और कहा कि जो विद्यालय रूपी पौधा पिता और माता ने आज से चालीस वर्ष पूर्व लगाया था,आज वह विशाल वृक्ष के रूप में संपूर्ण क्षेत्र में विद्या रूपी छाया प्रदान कर रहा है। यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय निरंतर अपनी शाखाओं को विस्तार देते हुए निर्बाध गति से आगे बढ़ रहा है। विद्यालय  के प्रगतिशील व गतिशील बने रहने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

आयोजन के मध्य विद्यालय का उत्कृष्ट कार्य सेवा पुरस्कार कुसुम शास्त्री अवार्ड. संस्थापिका  कुसुम शास्त्री के कर कमलों द्वारा छात्रा परी जैन12 जी को प्रदान कर सम्मानित किया गया।तदोपरांत विद्यालय की नवीनतम योजना के अंतर्गत थियेटर स्टुडियो,एस एस टी लैब, बैडमिंटन कोर्ट और जर्मन लैब का उदघाटन प्रबंध समिति द्वारा किया गया।साथ ही वर्तमान समय में यज्ञ के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शातीऔर विद्यालय की समस्त गतिविधियों और उपलब्धियों को  अवलोकित करती हुई पत्रिका का विमोचन किया गया।सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों  को स्मृति चिन्ह व  विद्यालय की नींव कहे जाने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह् के साथ चैक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक ताराचंद शास्त्री, संस्थापिका  कुसुम शास्त्री, निदेशक  विक्रम जीत शास्त्री एवं निदेशिका केतकी शास्त्री व  मेरठ पब्लिक स्कूल गु्रप की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या  डॉ. शिखा कोक ने इस स्मरणीय बेला पर विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की व आयोजन में उपस्थित समस्त शुभाकांक्षियों का आभार व्यक्त किया।अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts