जनपद में 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

 राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण हेतु 14 न्यायालय सभाकक्ष में जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने आयोजित की बैठक
मेरठ  । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली निर्देशानुसार व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार अगले माह 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  किया जाएगा ।इस संबंध में गुरूवार को चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में जिला जज रजत सिहं जैन,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किये जाने हेतु डीएम दीपक मीणा सहित संबंधित समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
        बैठक में उपस्थित एसके मजूमदार लीड बैंक मैनेजर,पुष्पेन्द्र सिहं सहायक श्रमायुक्त, वी.के तिवारी, सहायक आयुक्त स्टाम्प, कुलदीप सिहं अपर सम्भागीय परिवहन अधिकारी,  राजेश कुमार कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम,  विपिन कुमार तहसीलदार एमडीए आदि को राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक संख्या में वादों को निस्तारित किये जाने हेतु जिला जज व डीएम द्वारा निर्देशित किया गया।
       साथ ही जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी द्वारा संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु समस्त संबंधित विभागो द्वारा सहयोग प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि समाज के छोटे.छोटे विवादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर समाप्त करना चाहियें। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सभी अधिकारी गण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है एंव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे अभियान न्याय चला निर्धन के द्वार को सफल बनाया जाये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts