चार बार विधायक रहे हरिवंश सहाय ने ली अंतिम सांस

गोरखपुर।
देवरिया जनपद के भाटपाररानी विधानसभा से चार बार विधायक सलेमपुर लोकसभा सीट से एक बार सांसद रहे हरिवंश सहाय की गुरुवार सुबह गाजियाबाद में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इनका इलाज गाजियाबाद में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते हैं, सलेमपुर और भाटपार रानी में शोक की लहर दौड़ गई।
हरिवंश सहाय भाजपारानी विधानसभा क्षेत्र के कुकुर घाटी स्थित नंदपुर गांव के मूल निवासी थे। वह वर्तमान समय में नगर पंचायत भाटपाररानी स्टेशन रोड में मकान बनवाकर अपने छोटे बेटे अरविंद सहाय के साथ रहते थे। उनके बड़े बेटे अशोक कुशवाहा जो वर्तमान समय में मऊ जनपद में जिला जज के पद पर कार्यरत हैं।
अशोक अपने सरकारी आवास गाजियाबाद में, उनको रख कर इलाज करा रहे थे। जहां, गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर व विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी में कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts