बोले डा. लक्ष्मीकांत, मेरठ की जनता के बनाएंगे एंजेडा

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत का अपने शहर में पहुंचने पर भव्य स्वागत 

मेरठ। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी का राज्यसभा सांसद बनने के बाद मेरठ पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। अपने स्वागत से गदगद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मेरठ की जनता के एंजेडा बनाएंगे । परतापुर से राज्यसभा सांसद को अपने आवास पहुंचने लिये सात घंटे लगे। 

 राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी दोपहर करीब तीन बजे काशी टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष परमात्मा शरण कंसल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वाजपेयी ने सभी का आभार जताया। उसके बाद करीब डेढ़ सौ वाहनों के काफिले और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वाजपेयी का काफिला परतापुर तिराहा पहुंचा। वहां महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े व आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया। महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों की प्रमुख चौराहों को फूलों से सजाकर रखा था।

सारे चौराहे भगवामय थे। रोड शो रिठानी में मंडल और किसान मोर्चा ने स्वागत प्रारंभ किया। इसके बाद परतापुर फ्लाईओवर पर दौराला के पूर्व प्रमुख राहुल देव ने स्वागत किया। मलियाना मंडल में वाजपेयी ने पौधारोपण किया। प्रदेश महांमत्री व एमएलसी अश्वनी त्यागी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पुष्प देकर स्वागत किया। भोला रोड तिराहे पर मुल्तान नगर मंडल ने स्वागत किया। कान्हा प्लाजा पर ओबीसी मोर्चा, टीपी नगर थाने पर व्यापार प्रकोष्ठ, शंभू नगर पर माधवपुरम मंडल ने और मेट्रो प्लाजा पर व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विनय वरालिया ने स्वागत किया। मेरठ माल पर ब्रह्मपुरी मंडल ने स्वागत किया। रेलवे रोड चौराहे पर अग्रसेन मंडल, जैन धर्मशाला में जैन समाज ने स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts