एनसीसी कैडेट्स ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान


मेरठ। राजकीय पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री द्वारा संचालित और शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल पंकज साहनी के संरक्षण तथा लैफ्टि० डा० लता कुमार के नेतृत्व में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया। कैडेट्स ने अपने घर के आस पास की महिलाओं से महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के बारे में चर्चा की और उन्हें महिला सुरक्षा की विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी। कैडेट्स ने अपने आसपास के क्षेत्र की महिलाओं से सम्पर्क कर पोस्टर पर  महिला सुरक्षा चक्र बनाकर एवं स्लोगन लिखकर पोस्टर और चित्रों के माध्यम से वूमेन पावर लाइन 1090 , महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098 तथा अन्य नंबरों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। कैडेट्स ने ‘डरें नहीं, सहें नहीं 1090’, ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान’, जैसे उपयोगी नारों को पोस्टर पर लिखकर जागरूकता अभियान चलाया।महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की और अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए कहा। मिशन में कैडेट प्रियंका, कैडेट अन्नू रानी, कैडेट निक्की कुमारी, कैडेट पूजा, कैडेट तनु, कैडेट पायल कैडेट प्राची सिंह, कैडेट मीनू, कैडेट रश्मि सिंह और  कैडेट रिंकी यादव सहित 20 कैडेट्स ने सहभागिता की।महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी और मिशन शक्ति समन्वयक लैफ्टि० डा० लता कुमार ने कैडेट्स को इस अभियान में निरंतर कार्य करते रहने के निर्देश दिए और उनके प्रयासों की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts