उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों को आर्थिक मदद देगी नवनिर्माण सेना


मेरठ। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने उदयपुर में धार्मिक आधार पे दरिंदगी के साथ कत्ल किये गये कन्हैया लाल साहू के परिजनों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। अमित जानी ने बताया कि वे उदयपुर जाकर मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देंगे। घटना की निंदा करते हुए अमित जानी ने कहा कि ऐसे लोगों को उकसाने वाले तत्वों को इस हत्या के मुक़दमे में नामजद किया जाना चाहिए। हत्या के आरोपी पर जो धाराएं लगी हैं। उन्हीं धाराओं ने उन लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए जो एक महीने से सोशल मीडिया के जरिये ""सर तन से जुदा"" जैसे भड़काऊ नारे लिख रहे थे। भारतीय दंड संहिता के अनुसार हत्या करने वाला और हत्या के लिए उकसाने वाला दोनों की एक धारा में निरुद्ध किये जाते हैं। इस मुक़दमे में हत्या के लिए उकसाने पर हजारों लोगों पर कार्यवाही होगी तो देश में ये नजीर बनेगी। अमित जानी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में कभी शोभायात्रा पर पत्थरबाजी होती है तो कभी रामभक्तों को रामनवमी मनाने से रोका जाता है। आज उदयपुर की घटना से ये साबित हो गया कि समूचे देश के राज्य में एक योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री चाहिए। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना कन्हैया लाल साहू के मामले में राजस्थान भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस मुक्त राजस्थान में सहयोग करेगी। अमित जानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि वे हिन्दुओं को कन्हैया के परिवार के पास जाने से रोक रहे हैं। धारा 144 के नाम पर प्रदर्शन को रोका नहीं जा सकता।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts