एम पी एस की सभी शाखाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

Meerut-एम पी एस   की सभी शाखाओं में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया| सभी शाखाओं की प्रधानाचार्याओं  तथा अध्यापिकाओं ने छात्र छात्राओं सहित  वृक्षारोपण किया|  विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण करने में अत्यंत उत्साह दिखायाl इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम है –‘’हमारी पृथ्वी एक है’’ | हम सभी प्राणी इस पृथ्वी का अंश हैं इसलिए हम सबका यह कर्त्तव्य हैं कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके अपनी पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक हॉल इफेक्ट आदि ज्वंलतशील समस्याओं से मुक्त कराये एवं जन सामान्य को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें |



विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एम.पी.एस( ग्रुप)के मैनेजिंग डायरेक्टर  विक्रम जीत सिंह शास्त्री  एवं उपनिदेशिका   केतकी सिंह शास्त्री  ने भारत के एक महान पर्यावरण चिंतक एवं चिपको आंदोलन के प्रमुख नेता पर्यावरणविद्  सुंदरलाल बहुगुणा को याद करते हुए  वृक्षारोपण करके उनके प्रति सच्ची एवं भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की|  

एमपीएस ग्रुप की सभी प्रधानाचार्याओं ने  विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए वृक्षारोपण को पर्यावरण सुरक्षित रखने का, महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ दीं |


No comments:

Post a Comment

Popular Posts