सर्जरी कर चिकित्सकों ने लड़की को बना लिया लड़का,लिंग प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन


मेरठ। मेरठ के मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में चिकित्सकों ने एक लड़की को ऑपरेशन से लिंग प्रत्यारोपण करते हुए लड़का बना दिया। लड़की में एक्स वाई क्रोमोसोम थे, जिस वजह से उसमें पुरुषों के लक्षण थे। उसकी सहमति से लिंग प्रत्यारोपण कर दिया गया। यह पश्चिम उप्र का पहला ऑपरेशन है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।
प्लास्टिक सर्जन डा. भानु प्रताप सिंह एवं डा. कनिका सिंगला ने ऑपरेशन किया। बताया कि हार्मोनल असंतुलन की वजह से कई लड़कियों में लड़कों के लक्षण उभर आते हैं। जिस मरीज का ऑपरेशन किया गया, जिसमें पुरुषों के क्रोमोसोम थे। मरीज का परीक्षण किया गया। एंडाक्रायोनोलोजिस्ट, साइकेट्रिस्ट व अन्य डॉक्टरों की टीम बनाई गई।
डा. सुधीर राठी, डा. धीरज राज समेत कई अन्य विशेषज्ञों का पैनल बना। इसके बाद मरीज के हाथ से मोटी खाल निकालकर आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद पतली नसों को जोड़कर लिंग रोपण कर दिया गया। प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक कई बड़े ऑपरेशन कर चुके हैं। सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक के चिकित्सकों की वजह से अब मरीजों को एम्स और पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts