सोतीगंज वाले देश की तरक्की के लिए आगे आए: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

 मेरठ। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर आज सोमवार को बाईपास स्थित एक शैक्षिक संस्थान में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीब को हटाया है गरीबी को नहीं। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी खूब निशाना साधा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री ने सोतीगंज का भी जिक्र करते हुए कहा कि सोतीगंज वालों को भी देश के विकास और उन्नति के लिए भाजपा के साथ आना चाहिए। गरीब कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को शपथ ग्रहण किए हुए अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन 45 डिग्री तापमान होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी अभी 2 साल का वक्त बाकी है लेकिन केंद्र में मोदी सरकार 8 साल पूरे कर रही है और आमजन के लिए चलाई जा रही विकास परख योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही दूर दृष्टि का परिणाम है कि कोरोना काल में देश की जनता को अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। जनधन योजना के तहत खुलवाए गए खातों में सीधे रकम भेजी गई, जिसका लाभ आमजन को मिला।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts