पति की मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी

शराब के नशे में पति अक्सर करना था मारपीट
मेरठ। थाना पल्लवपुरम इलाके में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने विवाहिता का शव पंखे पर लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले रात में पति ने शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
बिहार के भागलपुर के शोहट्टा निवासी सीमा पुत्री प्रयाग पासवान की शादी तीन साल पहले मुंगेर के संग्रामपुर निवासी देवा के साथ हुई थी। देवा मेरठ में पत्नी सीमा के साथ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में पल्लव टावर में किराए पर रहता है। दंपती के डेढ़ साल का एक बेटा दिव्यांशु है। विवाहिता का पति प्राइवेट नौकरी करता है।
गुरुवार सुबह सीमा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने कमरे में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के पति देवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला के पति ने पुलिस को बताया की बुधवार रात शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर उसने फांसी लगा ली।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts