एक झटके में नगर आयुक्त ने बदले 45 कर्मचारियों के पटल

लंबे समय से एक ही पटल में जमे हुए थे कर्मचारी
 मेरठ। मेरठ नगर निगम में नए नगरायुक्त ने आते ही बड़ा फेरबदल कर दिया है। नगरायुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने एक साथ 45 कर्मचारियों का कार्य पटल बदल दिया। सालों से जो कर्मचारी एक ही विभाग और पटल पर तैनात थे उनके काम में परिवर्तन किया है। नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए नगरायुक्त ने यह एक्शन लिया है।
गुरुवार को जब नगरायुक्त ने एक साथ 45 कर्मचारियेां के पटल परिवर्तन का आदेश जारी किया तो पूरे नगर निगम में हंगामा मच गया। पूरे स्टाफ में यही चर्चा रही कि इतना बड़ा निर्णय अचानक से कैसे हो गया। अभी नए नगरायुक्त को चार्ज संभाले 15 दिन भी नहीं हुए और उन्होंने यह बदलाव कर दिया। नगर निगम के विभिन्न विभागों में जनता काम के लिए आती है लेकिन सालों से एक ही पटल पर डटे कर्मचारियों के कारण भ्रष्टाचार फैल रहा था। इसी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
कर्मचारियों, स्टाफ को समय से दफ्तर आने का निर्देश दिया है। ताकि सुबह 10 बजे से दफ्तर का काम शुरू हो सके। जो कर्मचारी बिना सूचना या कारण के देर से दफ्तर आएगा उसका वेतन काटा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts