आज रात से बदल जाएगी टोल की दरें, महंगा होगा सफर



 गुजरने वालों को 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा

मेरठ। दिल्ली. देहरादून हाईवे पर आज यानी गुरुवार आधी रात से टोल दरें बढ़ाई जा रही हैं। नई दर 30 जून की रात 12 बजे से लागू होंगी। लॉकडाउन में टोल दर नहीं बढ़ाई गई थी। एक जुलाई से यहां से गुजरने वालों को 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
एनएचएआई मुख्यालय के मुताबिक व्यवसायिक वाहनों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। अभी तक सबसे कम टोल 95 रुपए लिया जा रहा था। नई दर लागू होने से अधिकतम टोल 620 रुपए तक पहुंच जाएगा।
सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल एक जुलाई से टोल टैक्स दरों में वृद्धि की जाती है। यहां से 30 हजार से 35 हजार वाहनों का हर दिन आना.जाना होता है। वीकेंड में गाड़ियों की संख्या और बढ़ जाती है। करीब 15 हजार वाहन ऐसे हैं, जो सिवाया टोल बचाते हुए इसी हाईवे से अम्हेडा. सिखेड़ा रजवाहे की पटरी से मवाना रोड की तरफ निकलते हैं।
वाहन    पुरानी दर    नई दर
कार         95    110
जीप         95    110
वैन          95    110
हल्के वाणिज्य वाहन    165    190
बस          335    385
ट्रक         335    385
बड़े वाणिज्य वाहन    540    620
4 साल बाद इस टोल पर रेट बढ़े हैं
वेस्टर्न यूपी टोल वे कंपनी के डिप्टी मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया टोल रेट बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने नई दरों को मंजूरी दी है। 30 जून की रात 12 बजे से सिवाया टोल प्लाजा पर नए रेट लागू कर दिए जाएंगे। लोकल लोगों के लिए ये रेट 4 साल बाद बढ़ाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts