मेनिंगोकोकल वैक्सीन हज यात्रियों को संक्रमण से बचाएगी

 जनपद के फैज-ए-आम इंटर कालेज में दो दिवसीय टीकाकरण अभियान आरंभ, पहले दिन 100 लोगों ने लगवाई वैक्सीन


मेरठ, 2 जून 2022 । हज कमेटी ऑफ इंडिया तथा उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के तत्वावधान में फैज-ए आम इंटर कालेज के सभागार में हज पर जाने वाले वाले यात्रियों के लिये दो दिवसीय टीकाकरण कैंप का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। कैंप में पहले 100 से अधिक यात्रियों (महिलाव पुरुष) का टीकाकरण किया गया तथा पोलियो खुराक पिलाई गयी। जनपद से 290 यात्रीहज यात्रा पर जा रहे हैं।

 गुरुवार को कैंप का शुभारंभ नायब शहर काजी जैनूर राशुददीन,फैज-ए-आम इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य जुल्फिकार अली ने किया। कैंप में आये हज यात्रियों ने अपने हज के दस्तावेज दिखाते हुए मेनिंगोकोकल वैक्सीन लगवाई और पोलियो की खुराक पी।



 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया मेनिंगोकोकल एक बैक्टीरियल संक्रमण है।यह संक्रमण मरीज के छींकने और खांसने से हवा में सूक्ष्म बूंदों के माध्यम एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।मेनिंगोकोकल बच्चों और वयस्कों में बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस की मुख्य वजह से होता है।मेनिंगोकोकल रोग से बच्चों और वयस्कों को सुरक्षा  और बचाव  प्रदान करने के लिये ही मेनिंगोकोकल वैक्सीन दी जाती है।



उन्होंने बताया  मेनिंगोकोकल मेनिनजाइटिस में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को ढकने  वाली परत में सूजन आ जातीहै।  इसके अलावा  मरीज में कई तरह के लक्षण -सिर दर्द,,गर्दन में अकड़न, पेट खराब ,उल्टी होना, भूख न लगना आदि नजर आने लगते हैं। उन्होंने बताया जनपद से 290 हज यात्री यात्रा करेंगे, जिसमें 131 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया गुरुवार को दोपहर दो बजे तक चले कैंप में 100 से अधिक हज यात्रियों को मेनिंगोकोकल वैक्सीन का टीका व पोलियो खुराक पिलाई गयी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ. तारिक ने बताया हज कमेटी ऑफ इण्डिया तथा उ.प्र. राज्य हज समिति द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 2022 में हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को मेनिंगोकोकल वैक्सीन लगायी जानी है तथा उन्हें पोलियो प्रतिरक्षण की दवा पिलाई जानी है। इसके लिए फैज.ए.आम इण्टर कॉलिज में टीकाकरण कैम्प लगाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts