उप गन्ना आयुक्त, ने जनपद-हापुड़ में किया गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण 

मेरठःआगामी पेराई सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए गन्ने के क्षेत्रफल के आंकलन करने हेतु गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है। उप गन्ना आयुक्त, मेरठ राजेश मिश्र द्वारा जनपद-हापुड़ में चल रहे गन्ना सर्वे का गन्ना विकास परिषद, धौलाना व चीनी मिल बृजनाथपुर के ग्राम-गोयना व गिरधरपुर में औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम-गोयना में कृषक श्री हरेन्द्र पुत्र श्री दीपचन्द्र एवं गिरधरपुर के कृषक श्री आलोक पुत्र श्री निवास के गन्ना खेतों जिसका पूर्व में सर्वे किया जा चुका था के पुनः सर्वंेक्षित क्षेत्रफल की जाँच की गयी। सर्वेक्षित क्षेत्रफल सही पाया गया है। किसानों को सर्वे के उपरान्त सर्वे स्लिप दी जा रही है। उप गन्ना आयुक्त ने नियत दिनांक 20 जून से पूर्व सर्वे कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश चीनी मिल को दिये, साथ ही यह भी निर्देशित किया कि जहाँ पर आवश्यकता हो सर्वे हेतु टीम बढ़ा कर सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाए। सर्वे के दौरान उपरिथत किसानो से उप गन्ना आयुक्त ने वार्ता भी की। किसानों से वार्ता में उन्होनें गन्ना फसल के कीट-रोगों विशेषकर शीर्ष बेधक (सर्पोफागा इक्सरप्टेलिस) व कण्डुआ रोग (स्पोरोसोरियम सिटामिनियम) के नियन्त्रण का सुझाव दिया। प्रभावित पौधों को नष्ट करने व कीटों से बचाव हेतु क्लोरन्त्रोनिलीप्रोल या क्लोरपायरीफॉस 50 प्रतिशत व सायपरमेथिन 5 प्रतिशत को 2 प्रतिशत यूरिया के साथ छिड़काव करने की सलाह दी। उप गन्ना आयुक्त के साथ दौरे में जिला गन्ना अधिकारी, हापुड़, निधि गुप्ता, आर.पी.ओ. मेरठ, उपेन्द्र सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, धौलाना, एस.एन. दीक्षित, सर्वेक्षक, चीनी मिल बृजनाथपुर के ब्रहम सिंह राठौर, व अनमोल राठी के साथ अनेक कृषक भी उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts