रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उप चुनाव

- शाम पांच बजे तक 41.66 प्रतिशत औसत मतदान

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ की आजमगढ़ में लोकसभा उप चुनाव के मतदान सुबह सात बजे से जारी है। दोनों ही लोकसभा सीटों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल के साथ ही पुलिस की निगरानी में शाम छह बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे तक 41.66 प्रतिशत औसत मतदान हो गया है।
रामपुर और आजमगढ़ में कहीं-कहीं पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान की गति धीमी रही। दोपहर बाद तीन बजे तक 35.11 प्रतिशत औसत मतदान हो गया था, जबकि शाम पांच बजे तक 41.66 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। रामपुर में 37.01 प्रतिशत और आजमगढ़ में 45.97 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
रामपुर और आजमगढ़ में दिन में एक बजे तक यानी छह घंटे में कुल 27.99 प्रतिशत मतदान हो गया था। रामपुर में 26.39 और आजमगढ़ में 29.48 प्रतिशत वोट पड़े थे। पहले दो घंटे में यानी सात से नौ बजे तक कुल 8.56 प्रतिशत मतदान हो गया था। रामपुर में नौ बजे तक 7.86 तथा आजमगढ़ में 9.21 प्रतिशत मतदान हो गया था। 11 बजे तक कुल 19.34 प्रतिशत वोट पड़ा था। रामपुर में 18.81 तथा आजमगढ़ में 19.84 प्रतिशत लोगों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था।
रामपुर की सीट समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है, जबकि आजमगढ़ की सीट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोड़ने से खाली हुई है। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस उप चुनाव के परिणाम 26 जून को आ जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts