शुकतीर्थ में श्रीराम की 108 फ़ीट ऊँची प्रतिमा के लिये हुआ भूमि पूजन

मुज़फ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ में आज पुरषोत्तम भगवान श्रीराम की 108 फ़ीट ऊंची विशाल प्रतिमा की स्थापना को लेकर भूमि पूजन विधि विधान के साथ सम्पन्न हो गया पँडित शिवनारायण शास्त्री व पँडित कपिल शास्त्री ने  अनुष्ठान संपन्न कराया इसके उपरान्त दिव्य प्रसाद का वितरण किया गया।साथ ही अथितियों का सम्मान ग्रन्थ भेँट कर व पटका तथा शॉल पहनाकर किया गया व  योगिनी साध्वी माताराज नन्देश्वरी द्वारा रचयित पुस्तक श्री बजरंग संहिता का विमोचन किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अथिति विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेशचन्द ने कहा कि भगवान श्री राम ने मानव रूपी शरीर में अनेक बार प्रकट होकर मानव का कल्याण किया है। भगवान श्री राम का जीवन सम्पूर्ण विश्व जगत के लिये प्रेरणादायक व कल्याण करने वाला है। मानव को चाहिये कि प्रभु श्री राम ने जो अपनाया उसे अपनाना चाहिये,लीलामयी भगवान श्री कृष्ण ने जो कहा उसे मानना चाहिये तो जीवन का कल्याण होगा। हिंदू धर्म एक व्यापक दृष्टिकोण है।राष्ट्र, समाज हित व प्राणी के कल्याण के लिए भगवान श्रीराम का चरित्र उदाहरण है विश्वामित्र का चिंतन --विचार गुरु वशिष्ठ से भिन्न था विचारों में भिन्नता के बाद भी दोनों ने मिलकर एक विचार होकर प्रभु श्री राम को सिंहासन को बैठाने के एकमत हो गए। विचारों में भिन्नता धर्म संस्कृति से अलग होनी चाहिए। सनातन संस्कृति विशाल वह दयालु हृदय वाली है। जब यहूदियों को अन्य  देशों से निकाल दिया गया था । 1948 में जब इजराइल देश में आकर यहूदी पुनःइकट्ठा हुए तो भारत मे पुनर्वास करने वाले यहूदियों के अनुभव सबसे अच्छे थे।भारत मे पुनर्वास करने वाले यहूदियों ने बताया कि उन्हें भारत मे पूरा सम्मान व प्रेम प्राप्त हुआ।सनातन संस्कृति की शरणागत जो भी आया उसका सत्कार किया गया। श्री राम चरित मानस का अर्थ यही की मनुष्य श्री राम के चरित्र को धारण करे उसकी श्रीराम मिलगे उसको मोक्ष की प्राप्ति होगी। राजेंद्र सिंघल माता राज नंदेश्वरी स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सुखदेव ऋषि की तपोभूमि पर भगवान श्री राम की प्रतिमा की स्थापना एक जन कल्याण होगा इस अवसर पर मुख्य रूप से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव  के सी त्यागी योगीराज स्वामी प्रकाशानन्द जी महाराज ,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल,विधानसभा संयोजक  जोगेन्द्र वर्मा,ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी,पूर्व विधायक उमेश मलिक,सुधीर सैनी,अमरीश गोयल,साध्वी कमलेश,साध्वी निर्मला, साध्वी ममता त्यागी,साध्वी कमलेश भारती,मनोहर शर्मा, पंकज माहेश्वरी,पँ.रामकुमार शर्मा,विनोद शर्मा,अमित राठी,वेदवीर सिंह,कैप्टन सुरेशचंद त्यागी,स्वामी गीतानन्द गिरी महाराज डॉ.वीरपाल सहरावत,सतनाम बंजारा, अश्विनी त्यागी, सन्दीप गुर्जर,राजेश सिंघल,बृजवीर सिंह,प्रदीप निर्वाल ,शुभम शर्मा,मनोज कुमार,देवेन्द्र कुमार,विजय राठी,परी बहन,पंकज राठी, फलौदा निवासी त्यागी रत्न नवीन त्यागी, रमेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। पँ.शिवनारायण शास्त्री व पँ.कपिल शास्त्री ने पूजा सम्पन्न कराई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts