टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन

मेरठ। एनएएस डिग्री कालेज में  टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। उन्होंने योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए। इस अवसर पर कालेज परिवार के विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रासना में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज (एमएलसी) रहे। इनके साथ डॉ. नरेंद्र शर्मा (कुलपति), जिला सहकारी बैंक समिति के सदस्य तथा महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव प्रदीप त्यागी ने छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किया। बीए के कुल 137 छात्रध् छात्राओं को स्मार्टफोन तथा एमए के कुल 20 छात्रध् छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।

 कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल रंजू नारंग, ईश्वर दयाल त्यागी, सुरिन्दर पाल त्यागी, पवन त्यागी, भूषण त्यागी, धीर सिंह त्यागी, ओमेश त्यागी, सुनील त्यागी, अजय त्यागी, राजीव त्यागी, डॉ. सुनील कुमार, मदन पाल, हरमीत सिंह, राजीव कुमार, सुबोध कुमार, भगवती, अरविंद, दीपक, ललित, लोकेश उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts