महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हवन और रक्तदान शिविर का आयोजन
किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि को चौधरी चरण सिंह पार्क में मनाई गई। इस मौके पर हवन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जनपद स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह पार्क मे सुबह 10 बजे सर्वप्रथम चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की याद में हवन किया गया जिसके यजमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी रहे। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत ने अपनी नेतृत्व क्षमता और सादगी की ताकत से जाति-धर्म के तमाम बंधनों को तोड़ते हुए समूची किसान बिरादरी को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया था। यह उनके व्यक्तित्व का प्रभाव था कि भाकियू के मंचों से हर-हर महादेव और अल्लाह हु-अकबर के नारों के साथ आपसी भाईचारे और सोहार्द्र का संदेश पूरी दुनिया को दिया गया। इसके उपरांत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर मनोज त्यागी, निक्की तालियान, गौरव तेवतिया, जग रोशन मास्टर, अमित जाखड़, सत्येन्द्र, विनीत सांगवान, देशपाल, सुशील पटेल, चौधरी अजय दबथुवा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment