बच्चों को टीका अवश्य लगवाएँ कोविड से सुरक्षित बनाएं :- सीएमओ

.  कोविड को लेकर कोई  भी न करें लापरवाही
.  बचाव के लिए दूसरी और प्रीकॉशन डोज जरूर लगवाएं
.  कोविड से बचाव को अब भी दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी

मेरठ 11 मई 2022। कोविड से बचाव के लिए सतर्कता, कोविड प्रोटोकॉल का पालन और टीकाकरण बेहद जरूरी है। अभी ऐसा वक्त  नहीं आया है कि कोविड को लेकर लापरवाही बरती जाए।  इस वक्त बरती गयी लापरवाही कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। अभी सावधान हो जाने पर संक्रमण की श्रृंखला को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसलिए बच्चे, बूढ़े और जवान सभी टीकाकरण अवश्य कराएं और जनपद में कोरोना को रोकने में अपना योगदान दें। बुधवार को यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने कहीं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कोविड की वैक्सीन उपलब्ध है और सभी निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया.  जनपद में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। अभी 12 से 14 वर्ष  आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण बहुत जरूरी है इसलिए इस उम्र के बच्चों के अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को चाहिए कि वह आगे बढ़कर बच्चों का टीकाकरण कराएं और उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बनायें। उन्होंने कहा.  स्वास्थ्य विभाग अपना काम कर रहा है लेकिन टीकाकरण में अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को कोविड से बचाव का टीका लगवाएं और कोरोना से सुरक्षित बनाएं । बच्चों का टीका पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.प्रवीण गौतम ने बताया . कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, सतर्कता जरूरी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। घर से निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें और सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की सुरक्षित दूरी का भी पालन करें। स्कूलों के लिए प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की जा चुकी हैं, सभी उसका पालन करें। अनावश्यक किसी चीज को छुए नहीं, अपने हाथ नियमित रूप से साबुन पानी से धोएं। जिन बच्चों में कोविड के लक्षण नजर आ रहे हों वह स्कूल न जाएं, खुद भी सुरक्षित रहें, औरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से परामर्श लें और कोरोना जांच कराएं।
ये है टीकाकरण की स्थिति
हैल्थ वर्कर                                100 प्रतिशत
फर्ट लाइन वर्क .                         100 प्रतिशत
45 प्लस                                     102 प्रतिशत
18 से 44                                   98.5 प्रतिशत
12 से 14 साल                              89.95 प्रतिशत
15 से 17 साल                              85.41 प्रतिशत
प्रीकॉशन डोज                               19.15 प्रतिशत 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts