खेल जागरूकता कार्यक्रम में बताया पर्यावरण और खेल का महत्व

मेरठ। ग्लोबल सोशल करेक्ट ने वन विभाग तथा सिविल एकेडमी के सहयोग से श्री मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर (दौराला) मेरठ में पर्यावरण एवं खेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्था की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने खेल के महत्व को समझते हुए कहा कि खेल मनुष्य को अच्छा स्वास्थ्य तो प्रदान करते ही हैं साथ ही भावना से खेले गए खेल लोगों में पारस्परिक सौहार्द व टीम भावना जागृत करते हैं। भारत में भी खेलों के महत्व को समझा जाने लगा है। विगत वर्षों की तुलना में खेलों को बढ़ावा देने हेतु सरकार की ओर से अधिक प्रोत्साहन दिया जाने लगा है।
संस्था की सदस्य पल्लवी सिंह ने पर्यावरण एवं खेल पर बालिकाओं से सवाल किए जैसे पारिस्थितिकी से आप क्या समझते हैं। विपुल सिंघल ने बच्चों को जल वायु व ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक किया भू-जल के घटते हुए जल स्तर को लेकर चिंता जाहिर की और सभी को जल संरक्षण के लिए विस्तार से समझाया। स्कूल की बालिकाओं ने पर्यावरण के संदेश को लेकर विभिन्न प्रकार की रंगोली व पोस्टर भी बनाये।
नवीन अग्रवाल एवं शशि अग्रवाल ने पर्यावरण विषय पर सही जवाब देने वाली बालिकाओं रिमझिम पूनिया, शगुन, निकिता, खुशी, प्रिया, वंशिका , अलका, नेहा, साक्षी, सानियाको पर्यावरण मित्र की शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा खेल कूद विषय पर सही जवाब देने वाली बालिकाओं रिमझिम, नाज़िश, खुशी, आमया, रेणुका, सानिया, वैशाली, पिंकी, स्नेहा राठी को प्रमाण पत्र दिए और साथ ही सभी के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ग्लोबल सोशल करेक्ट से विपुल सिंघल, पल्लवी, नवीन अग्रवाल, शशी अग्रवाल,श्री मल्लू आर्य इंटर कॉलेज मटौर दौराला मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ नीरा तोमर, शिक्षिका डॉक्टर निशा,  शालू ,शालिनी, उमा जैन आदि उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts