भारतीय  कुराश टीम का एशियाई खेल के लिए चयन पुणे में होगा- भावना शर्मा रेफरी के रूप में आमंत्रित

Meerut- कुराश  के 19 वें एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में आयोजित होने जा रहा है,  इसके लिए भारतीय कुराश टीम का  चयन 7 और 8 मई को शिवाजी छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पुणे ( महाराष्ट्र ) में किया जा रहा है.

  कुराश खेल 2007 से ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ( OCA ) द्वारा मान्यता प्राप्त है और अब कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया (केएआई) भारतीय ओलंपिक संघ का हिस्सा है। केएआई 19 वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुराश टीम के ओपन सलेक्शन ट्रायल का आयोजन कर रहा है,

  जिसमे महाराष्ट्र के पूणे में  7 और 8 मई 2022 को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्री जगदीश टाइटलर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रथम उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के व्दारा 8 मई 2022 को सुबह 10.00 बजे  किया जायेगा। इसमें पुरुष वर्ग का (4 श्रेणियों) और महिला वर्ग का (3 श्रेणियों) के लिए चयन  किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम 3 स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए किया जाएगा। ट्रायल की सूची से ही भारतीय कुराश टीम के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।  

2018 में जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में, भारतीय कुराश टीम ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।  इस सम्बन्ध में केएआई के अध्यक्ष  रमेश पोपली से प्राप्त जानकारी के आधार पर कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की सचिव और के एल इंटरनेशनल स्कूल में शारीरिक शिक्षक भावना शर्मा ने बताया कि सभी राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश के कुराश के खिलाडी ट्रायल में भाग लेने तथा भारतीय कुराश टीम में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं। केएआई के अध्यक्ष  रमेश पोपली के अनुसार चयन ट्रायल की व्यवस्था प्रगति पर है भारतीय कुराश टीम के चयन के लिए राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय निर्णायको को मुकाबलों के रेफरी के लिए आमंत्रित किया गया है। श्री राजन वर्गीस, प्रथम उपाध्यक्ष और केएआई के तकनीकी निदेशक को चयन ट्रायल के लिए टूर्नामेंट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। तथा कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा को इस चयन प्रक्रिया में रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर  ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  सोमेन्द्र तोमर, कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र वीर चिकारा, के एल इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन  तेजेंदर खुराना, प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर, आदि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन और भावना शर्मा के चयन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts