रात को आई आंधी, बारिश ने किया परेशान

- आम की फसल को नुकसान से किसान चिंतित
मेरठ।
शुक्रवार को आंधी, बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ था, लेकिन शनिवार सुबह फिर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो गए। सुबह से ही पारा 39 डिग्री पर है। ऐसे में गर्मी और पसीने से हाल बेहाल है। वहीं आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 23 मई तक बारिश और तेज हवाओं के आसार बने हुए हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
हीटवेव से झुलस रही जनता
मेरठ और आसपास के जिले इनदिनों हीट वेव का कहर है। शुक्रवार को देर शाम आई आंधी के चलते कुछ राहत मिली। मेरठ शहर-देहात में कुछ स्‍थानों पर बारिश भी हुई, जिसके बाद मौसम में बदलाव आ गया। शनिवार से गर्मी का कहर जारी है। मानना है कि इस बार तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर जा सकता है। इस सप्ताह में पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। जून पहले सप्ताह में 45 तक जा सकता है।
आम की फसल को आंधी से नुकसान
शुक्रवार देर शाम से रात तक चली आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। कई जगहों पर बिजली के पोल गिरे, तार भी टूट गए। इसके चलते लोगों को रात भर बिजली की समस्या झेलनी पड़ी, कई इलाकों में सारी रात बिजली नहीं आई। वहीं तेज आंधी के कारण आम के पेड़ पर लगा फल भी गिर गया। अगर इसी तरह आंधी चलती रही तो आम की फसल को काफी नुकसान होगा। कच्चा आम ही पेड़ से झड़ जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts