राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का गणेशपुर में हुआ भव्य स्वागत
मवाना -गणेशपुर गांव स्थित सुभाष फार्म हाउस पर बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर व पूर्व परियोजना अधिकारी शिक्षा विभाग राजश्री ने संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि हमें भगवान बुद्ध के बताए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए भगवान बुद्ध एक आदर्श व्यक्तित्व थे। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भाव तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया है।
कार्यक्रम के संयोजक बामसेफ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशाराम रहे। उन्होंने लोगों से भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने तथा उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया इस दौरान लोगों ने संगीत का भी आनंद लिया कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुजी दलबीर नाथ व संचालन रेनू सिंह ने किया । इस मौके पर शताक्षी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन मोनू तोमर अखिल भारतीय पत्रकार संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मोहित बैंसला यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मवाना तहसील महामंत्री उस्मान अली प्रधान यज्ञवीर सिंह सहित दर्जनों गांव के प्रधान प्रकाश चौटाला जयप्रकाश विमल कुमार सैनी चौधरी संदीप सिंह चेल्सी कटारिया रामबीर आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment