शुकतीर्थ की पावन धरा से श्रीमद्भागवत कथा का सीधा प्रसारण
मुज़फ़्फ़रनगर -शुकतीर्थ में स्थित शुकदेव आश्रम में कथा व्यास ललिताम्बा पीठाधीश्वर आचार्य श्री जयराम जी महाराज के मुखारविंद द्वारा 108 श्रीमद् भागवत कथा का वाचन दिनांक 15 मई से 22 मई तक किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 15 मई को कलश यात्र से किया गया जिसमें लगभग पाँच सौ श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालु आये हुए हैं। दूर से आए श्रद्धालुओं के रहने तथा भोजन- प्रसाद की उचित व्यवस्था अखिल भारतीय ललिताम्बा शक्ति समिति की मुज़फ़्फ़रनगर शाखा द्वारा की जा रही है। दिशा टी वी चैनल (1038) पर भी कथा का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
17 मई को रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर समर्पण के अध्यक्ष रो नियम शर्मा, सचिव रो अमित तायल तथा कोषाध्यक्ष रो अमित धीमान के साथ रो आशुतोष शर्मा, रो अर्पित अग्रवाल, रो नीरज कौशिक, डॉ शरद गौतम सपरिवार आदि कथा श्रवण के लिए शुकतीर्थ पहुँचे तथा कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। अखिल भारतीय ललितताम्बा शक्ति समिति की मुज़फ़्फ़रनगर शाखा के अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा की अगुवाई में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो नियम शर्मा तथा उपस्थित क्लब के समस्त सदस्यों को कथा व्यास ललिताम्बा पीठाधीश्वर आचार्य जी महाराज के कर कमलों द्वारा भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।


No comments:
Post a Comment