बड़ी खबर ..... कपूरथला में एक ASI ने पुलिस कर्मचारी के पिता को मारी गोली, पढ़ें क्यों ...?? 
- घर में मिस्त्री के कार्य के लिए लगी पैड को लेकर हुआ विवाद, तैश में आया ASI पड़ोसी, दोनाली से चलाई गोलियां  

- गंभीरता से जांच के बाद आरोपी एएसआई पर होगी कार्रवाई --  एसपी  

अरुण खोसला। कपूरथला, पंजाब    


कपूरथला के गांव तलवंडी चौधरियां में शाम लगभग 4:30 बजे एक ASI ने अपने पड़ोसी वयक्ति को मामूली विवाद के बाद लाइसेंसी दोनाली (राइफल) से गोलियां मारकर हत्या करने का समाचार है। जानकारी अनुसार मृतक का बेटा भी कपूरथला सीआईए स्टाफ में पुलिसकर्मी तैनात है। आरोपी घटना अंजाम देने के बाद मोके से फरार हो गया है। और अपने घर में लगे CCTV की डीवीआर साथ ले गया है। 

मृतक की पहचान जसबीर सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सब डिवीजन राजेश कक्कड़, एसएचओ तलवंडी चौधरियां इस्पेक्टर राजिंदर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का दौर शुरू कर दिया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में गोलियां के खोल व छर्रें बरामद हुए हैं। SP जगजीत सिंह के अनुसार मृतक जसबीर सिंह को दो गोलियां लगी हैं।



एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि कपूरथला पुलिस में तैनात गुरचेतन सिंह के गांव तलवंडी चौधरियां स्थित घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर उसके पिता जसबीर सिंह के घर पर निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। इसके लिए पिछले दो दिन से मजदूरों द्वारा गली में लकड़ी के पैड बनाकर दीवारों पर पलास्तर का कार्य किया जा रहा था। सोमवार को कपूरथला की तामीली ब्रांच में तैनात एएसआई हरदेव सिंह आया और  पैड लगे होने के कारण अपनी कार निकालने को परेशानी होने की बात पर झगड़ने लगा। जिससे जसबीर सिंह और हरदेव सिंह के बीच बहस हो गई। उस समय तो मामला रफा-दफा हो गया। 

मंगलवार शाम  शाम लगभग साढ़े चार बजे गाड़ी निकालने को लेकर हरदेव सिंह व जसबीर सिंह में फिर तकरार शुरू हो गई और दोनों के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई कि एएसआई घर जाकर अपनी राइफल उठा लाया और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसकी दो गोलियां जसबीर सिंह को लगी। जिसके बाद तो वहां पर गांववासी इकट्ठे हो गए।   

एसएचओ राजिंदर सिंह के अनुसार जख्मी हालत में जसबीर सिंह को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे कपूरथला रेफर कर दिया। लेकिन उसकी कपूरथला पहुंचते ही मौत हो चुकी थी। फायरिंग सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कक्कड़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे और जांच शुरू कर दी। 

पुलिस अधिकारिओ के अनुसार आरोपी के खिलाफ मृतक के बेटे गुरचेतन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उधर, सिविल अस्पताल कपूरथला में मृतक का शव पहुंचने के बाद एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts