मदरसे के मुफ्ती ने 11 साल के मासूम के साथ किया कुकर्म 

 दिन में देता था कुरान की देता का शिक्षा ,गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार हुआ मुफ्ती 


मेरठ। जिले के थाना मवाना क्षेत्र के इकराम नगर के एक मुफ्ती का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जो दिन में मदरसे में तालीम के  नाम पर कुरान की शिक्षा देता था। रात को वह मासूम बच्चों के साथ अपनी हवस मिटाता था। मासूम के पिता ने मुफ्ती के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटीहै। 

 जानकारी के अनुसार मवाना के इकराम नगर फरीद  कालोनी में मदरसा दावातुल  इस्लाम  का संचालन सठला निवासी  मुफ्ती अब्दुल कलाम  है जो बच्चों को कुरान के अतिरिक्त अन्य मजहबी तालीम देता है। आसपास  केअन्य जनपदों के बच्चे भी इस  मदरसे में रहकर तालीम ले रहे है। ।इसी मदरसे में मूल रूप से सहारनपुर निवासी ११वर्षीय मासूम जो दिल्ली के नजफगढ में अपने परिजनों के साथ रहता है। करीब सात माह पूर्वी तालीम करने आया था। हाल में ईद के मौके पर वह दिल्ली अपने परिजनों से मिलने केलिये गया था। जहां उसने अपने परिजनों को मुफ्ती की गंदी करतूत बंया की।जिस पर उनकी पैरो तले  जमीन खिसक गयी। तभी आनन फानन में परिजन मासूम को लेकर मदरसे पहुंचे तो मुफ्ती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया। परिजन थाने मेें मासूम को लेकर पहुुंचे। पुलिस मासूम बच्चे का मेडिकल करा कर मुफ्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। जैसे ही पुलिस मुफ्ती को गिरफ्तार करने केलिये  पहुंची उससे पहले वह फरार हो चुका था। इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि मामला दर्ज कर मुफ्ती की तलाश जारीहै। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts