जारी रहेगा बीमारी दूर करने का प्रयासः सीएम योगी

 संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की धरती से रोगों का सफाया होने तक अभियान चलते रहेंगे। उन्होंने वासंतिक नवरात्रि और नववर्ष की बधाई दी। साथ ही सीएम ने फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया।
बीएसए परिसर में सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आकांक्षा जनपद के कारण यहां खास प्रयास करने की जरूरत है। इसीलिए इस अभियान का शुभारंभ यहां से किया गया। नवकी बीमारी का सफाया हो चुका है। पांच वर्ष में हमने इंसेफ्लाइटिस को समाप्त कराया है। जो इस क्षेत्र के लिए अभिशाप था। आशा कार्यकताओं का इसमें योगदान अहम है। जिन्होंने जागरूकता कार्यक्रम घर-घर चलाया।
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश को 33 मेडिकल कालेज दिए। 17 में पठन पाठन शुरू हो गए हैं। अगले सत्र से अन्य में भी पठन पाठन शुरू हो जाएगा। विगत दो वर्ष में सदी की बड़ी बीमारी कोरोना का सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से चुनौती से निपटा गया, उसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई। उत्तर प्रदेश बेहतर माडल बना है। 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन मुफ्त लगाया गया।
डबल इंजन की सरकार में राशन भी डबल
डबल इंजन की सरकार के कारण राशन भी डबल मिल रहा है। कालानमक चावल की खुशबू पहले यहां थी, अब पूरी दुनियां में फैल चुकी है। इसके लिए एक जिला एक उत्पाद में इसका चयन हुआ। आगे भी कालानमक के लिए शोध होते रहेंगे। बीमारी से मुक्ति के लिए हमने घर-घर शौचालय दिए। इसका प्रयोग करें। खुले में शौच न जाएं।
गेहूं बेचने में किसानों को नहीं होगी परेशानी
गेहूं क्रय केंद्र खोल दिये गए हैं। एक सप्ताह में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। स्कूल शिक्षा अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों को रुचि लेनी होगी। इसके बाद उन्होंने संचारी और दस्तक अभियान से जुड़े 54 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा को सांसद जगदम्बिका पाल ने भी सम्बोधित किया। आभार ज्ञापन कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डा सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts