फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट का धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला  गिरफ्तार

 
मेरठ। थाना जानी पुलिस द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना जानी पुलिस के अनुसार थाना जानी जनपद मेरठ में वादी गौरव कुमार पुत्र ऋषिपाल रसूलपुर धौलडी थाना जानी और हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकडा को युवक शानू उर्फ साजिद पुत्र मुकीम निवासी रसूलपुर धौलडी द्वारा फेसबुक पर जान से मारने की धमकी व गाली गलौच करने की पोस्ट की गई थी। इस संबंध में जानी थाने में आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिस पर आज थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा द्वारा नामजद अभियुक्त शानू उर्फ साजिद पुत्र मुकीम निवासी रसूलपुर धौलडी थाना जानी जनपद मेरठ को दबिश के दौरान गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts