भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी
भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषयलखनऊ।
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रदेश मुख्यालय पर सुबह 9 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पार्टी की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) तक चलने वाले समरसता सप्ताह की शुरुआत की गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।
सीएम योगी ने माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत अपनी ओर से निधि भी भेंट की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के अभियान में सहयोग दें।
इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय से अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाली गई शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment