विश्व पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन


Meerut-केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस में इको वर्रियर क्लब द्वारा को विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के डीन प्रो० डा0 महावीर सिंह द्वारा सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। डा० अमित कुमार, सहायक प्राध्यापक, कृषि विभाग एव डा० रेशू चौधरी, सहायक प्राध्यापिका जैवप्रौद्योगिकी विभाग,  इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रहे, साथ ही उन्होनें विश्व पथ्वी   दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। कॉलेज के डीन प्रो० डा0 महावीर सिंह ने पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया तथा वर्ष 2022 की थीम के अनुसार दुनिया के सबसे बडे़ खतरे यानी जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए समाधान ढूंढने के लिए बच्चों को विभिन्न रूप से प्रेरित किया व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।  कार्यक्रम में भौतिकी विभाग, रसायन विभाग, गणित विभाग, वनस्पति विभाग, जन्तु विभाग, बायोटेक्नोलोजी विभाग, कम्प्यूटर विभाग व कृषि विभाग के शिक्षकगणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रस्तुति एवं मौखिक प्रस्तुति द्वारा छात्र एंव छात्राओ न अपने विचार व्यक्त किये। मौखिक प्रतियोगिता में रिषभ (प्रथम स्थान), आरयन र्शमा (द्वितीय स्थान) व खुशबू  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता के अर्न्तगत अंजलि शर्मा (प्रथम स्थान),ं कनिका शर्मा (द्वितीय स्थान) व निधि एंव निखिल ने (तृतीय स्थान) प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के समन्यवक ड़ा० निशा मलिक, ड़ा० देवेन्द्र कुमार, ड़ा० अनुज यादव, ड़ा० कलपना बिष्ट, ड़ा० संगीता दयाल, ड़ा० शशि राज तेवतिया, ड़ा० विशाल कुमार, ड़ा० ख्याती लहरी एंव ड़ा० फहीम अहमद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts