योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कन्‍याओं के पांव पखारे
- अपने हाथ से कराया भोजन- दक्ष‍िणा भी द‍िया

गोरखपुर।वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का नाथ पीठ की परंपरा के अनुसार गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया।
मंदिर के नवनिर्मित अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीतल के थार में नौ कन्याओं का पांव पखारा, टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और अपने हाथ से उन्हें भोजन परोसा। दक्षिणा देकर विदा करने से पहले पूजा के लिए आए बच्चों का दुलार करना भी मुख्यमंत्री नहीं भूले। इसी के साथ उनकी नवरात्र पूजा भी सम्पन्न हुई।
कन्या पूजन की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई और करीब एक घंटे चली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप नौ कन्याओं का पूजन तो किया है, पूजा में आए सभी बच्चों को भी उसी सम्मान के साथ अपने हाथ से भोजन परोसा और दक्षिण देकर विदाई गई। योगी का साथ पाकर बच्चे भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
कन्या पूजना मां दुर्गा के नौ स्वरूप का पूजन हैः सीएम योगी
कन्या पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में नवरात्र में कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कन्या पूजना मां दुर्गा के नौ स्वरूप का पूजन है। यह पर्व हमें नारी सम्मान की शिक्षा देता है। आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता काे और मजबूत करने का अवसर देता है। इसे हर सनातन अनुयायी को समझना होगा और अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts