वेंक्टेश्वरा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विसेज डे)

--प0उ0प्र0 के आधा दर्जन से अधिक आई0ए0एस0/आई0पी0एस0 अधिकारियों/लोकसेवको को स्मृति चिन्ह एवं तिरंगा भेटकर किया सम्मानित

देश की प्रगति एवं उत्थान के लिए कार्य करने वाले अतिसम्मानित लोकसेवको को सम्मानित करके वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

--वरिष्ठ आई0पी0एस0 एवं आई0जी0 मेरठ प्रवीन कुमार, आई0ए0एस0 एवं डिवीजनल मजिस्ट्रेट सन्दीप भोगिया, जिलाधिकारी अमरोहा आई0ए0एसस0 श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, आई0पी0एस0 पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जयसवाल, अपरजिलाधिकारी मायाशंकर यादव समेत पश्चिमी यू0पी0 के आधा दर्जन से अधिक लोकसेवको को संस्थान द्वारा किया गया सम्मानित

--लोकतन्त्र के सजग प्रहरी एवं आमजनमानस व सरकार के बीच उत्कृष्ट सेतू का काम करके उनको विकास की मुख्य धारा में जोड़ने वाले सम्मानित लोकसेवको को वेंक्टेश्वरा समूह अभिनन्दन करता है- डॉ0 राजीव त्यागी 

मेरठ। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (नेशनल सिविल सर्विस डे) पर आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित  वेंक्टेश्वरा संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने देश के नीतिनिर्धारको एवं देश की प्रगति एवं आमजनमानस के उत्थान के लिए कार्य करने वाले भारतीय सर्वोच्च सेवा (सिविल सेवा) के प0उ0प्र0 के आधा दर्जन से अधिक अतिसम्मानित लोकसेवको (आई0ए0एस0/आई0पी0एस0) को उनके शानदार देश सेवा के कार्यो के लिए स्मृति चिन्ह/तिरंगा, एवं गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि देश के नीतिनिर्माताओ व उनको प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने वाले एवं देश की सर्वोच्च सेवा के अधिकारियो/लोकसेवको को सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है। 



आज ’’नेशनल सिविल सर्विस डे’’ पर आयोजित कार्यक्रमो में  वेंकटेश्वरा के दो-दो सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डलो ने प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी की अगुवाई में मेरठ, अमरोहा, हापुड़ बागपत आदि जनपदो के वरिष्ठ आई0ए0एस0/आई0पी0एस0 अधिकारियों के साथ भेट कर देश/प्रदेश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हे स्मृति चिन्ह, तिरंगा एवं गुलदस्ता भेट कर उनके योगदान को अतुल्यनीय बताया। 

इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृहमन्त्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने सबसे पहले 21 अप्रैल को देश के लोकसेवको को सम्बोधित करते हुए उनको सम्मानित किया था। उसी के बाद 2006 से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को देश सेवा के सराहनीय कार्यो के लिए चयनित लोकसेवको को आदरणीय प्रधानमन्त्री जी द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक एडिमिनिस्ट्रेशन डॉ0 किशन यादव, डॉ0 राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts